सरकारी पोर्टल पर ही पंजीकरण कराएं फर्जी संदेशों पर दिए गए लिंक से बचें
कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के साथ ही फर्जी टिका पंजीकरण एस एम एस भेज कर उपयोगकर्ता के एंड्रॉयड फोन में सेंध लगाने की घटनाएं सामने आई हैं।
इससे यूजर्स के डाटा तक पहुंच बनाई जा रही है सुरक्षा एजेंसियों ने आगाह किया है कि टीका तो जरूर लगवाएं लेकिन इसके लिए पंजीकरण सरकारी पोर्टल कोविंन पर ही कराएं टीकाकरण के लिए अनजान स्रोत से आए संदेशों पर दिए लिंक का इस्तेमाल नहीं करें।
संघीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने आगाह किया है कि फर्जी पंजीकरण के नाम पर 5 तरह के नुकसान दे एसएमएस आ रहे हैं इनसे बचा जाना चाहिए ।
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी )ने आम लोगों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा है फर्जी एस एम एस भेज कर गलत तरीके से दावा किया जा रहा है कि उनके द्वारा प्रस्तुत एप से भारत में कोविड-19 टीके के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है s.m.s. के साथ एक लिंक भी आता है
जिस पर क्लिक करने से एंड्रॉयड फोन में संदिग्ध ऐप इंस्टॉल हो जाता है यूजर्स को सावधान रहना चाहिए ताकि फर्जी नाम इमेज या मैसेज से आपके डाटा पर हैकर का कब्जा ना हो सके।
गौरतलब है कि(सी आई आर पी )साइबर हमलों से मुकाबला करने के साथ भारतीय साइबर मंच की रक्षा जासूसी हैकिंग और इसी तरह के ऑनलाइन हमलों की पड़ताल करती है

0 टिप्पणियाँ